0 0
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महा सभा के द्वारा चतुर्थ कार्य समिति की बैठक - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 58 Second
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महा सभा के द्वारा चतुर्थ कार्य समिति की बैठक पिछले सप्ताह  छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सीतापुर में सम्पन्न हुआ ।इस कार्यकारिणी बैठक में बिहार से अलग राज्य झारखंड बन जाने के बाद अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड प्रदेश में कमलापुरी वैश्य सभा का गठन अपरिहार्य कारणों से नहीं होने के फलस्वरूप झारखंड प्रदेश सभा गठन का प्रस्ताव लाया गया जिसमें गढ़वा निवासी राजमणि प्रसाद को कार्यकारी अध्यक्ष चयनित किया गया। राजमणि प्रसाद गढ़वा में स्थित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कई समाज सेवी संस्था के उच्च पद पर आसीन रह चुके हैं और लगातार सेवा के क्षेत्र में इनका सराहनीय योगदान रहा है। इन्हे कमलापुरी वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय स्वजाति बंधुओं के बीच बेहद खुशी है तथा इनसे अपेक्षा रखते हैं कि सामाजिक कार्य को बेहतर अंजाम देते हुए कमलापुरी वैश्य समाज का संगठन आपसी सहमति से तथा अपने अनुभव को प्रयोग में लस्कर मजबूती प्रदान करेंगे। इस बैठक में गढ़वा  से विनोद कमलापुरी,जितेंद्र कमलापुरी,मनीष कमलापुरी, राजमणि प्रसाद,तथा नगर  उंटारी से हृदयानंद कमलापुरी और रमेश कुमार ने अपनी भागीदारी निभाया।
मनीष कमलापुरी
अध्यक्ष
कमलापुरी वैश्य समाज गढ़वा

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress