खेत में शव मिलने से गांव में मचा कोहराम
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : थाना क्षेत्र के सोहवरिया गांव निवासी राधा चौधरी 55 वर्ष के शव को थाना पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के बाद गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार राधा चौधरी बुधवार की शाम में घर से निकले थे, देर रात्रि तक घर नहीं आने पर परिजन द्वारा खोजबीन के दरम्यान खेत में मृत पाया गया। जिसकी खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना मेराल थाना पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह में थाना प्रभारी विष्णु कांत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी ने जहरीला पदार्थ देकर राधा चौधरी की हत्या कर दी है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया मनदीप सिंह ,वार्ड सदस्य मनोज चौधरी
सहित कई गणमान्य लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
धनंजय चौधरी ने बैठक में मूर्ति निर्माण का पूरा खर्च देने की घोषणा
विकास कुमार मेराल। शिव मंदिर परिसर मुड़ल टोला मेराल के प्रांगण में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को...
सुजीत सिंघानिया बने गोंदा दुर्गा पूजा समिति के दोबारा अध्यक्ष
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के गोंदा में देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार...
हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने विनय चौधरी
विकास कुमार मेराल । दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को हासनदाग देवी धाम...
जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विकास कुमार मेराल : आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र लातदाग में शुक्रवार को जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन...
ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट मेराल में ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु ब्लॉक कॉलोनी...
Average Rating