20 सूत्री की बैठक में स्वंसेवक के द्वारा राशि उगाही का मामला उठा उठा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीससूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी के अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई |आयोजित बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने गर्मी के मौसम आरंभ होने से पहले सभी चापाकल दुरूस्त कराने,अंचल कार्यालय में बिचौलियों का दबदबा का मामला उठाते हुए मनरेगा में पारदर्शिता लाने की मांग रखी |सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक धर्मेन्द्र यादव ने अस्पताल में छह माह से खराब पड़े चापाकल का मामला उठाया |जबकि सदस्य मनोहर पासवान ने बहियार खूर्द पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के जियों टेंगिग करने के मामले में पंचायत स्वयंसेवक के द्वारा नाजायज राशि उगाही का मामला उठाया |मौके पर बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह ने पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के जेई को चापाकल मरम्मती कराए जाने का निर्देश दिया | विभिन्न विभागों से संबंधित उठाए गए मामले के संबंधित विभाग को सुपुर्द करते हुए निर्धारित तिथि तक प्रगति प्रतिवेदन सुपुर्द करने का निर्देश दिया है |मौके पर थाना प्रभारी सुधांशु कुमार,सीडीपीओ रेणु साह, जीप सदस्य अरविंद कुमार तूफानी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, बीपीओ रोहित शुक्ल, सहायक राहुल प्रकाश सहित विभिन्न विभागो के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating