किसान इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी प्रखंड के किसान इंटर कॉलेज अरंगी-बैतरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिस के उपलक्ष में कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिककार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राम अवध सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में 114 वर्ष पहले मनाया जाना शुरू हुआ। जिस उद्देश्य के लिए यह कार्यक्रम का शुरुआत किया गया हमें इस उद्देश्य का पूर्ति होते नजर नहीं आती हम अपनी समाज कि नारी गाथा के विषय में चाहे या हम इतिहास में पढ़ते हैं या धार्मिक पुस्तकों में पढ़ते हैं। चाहे अपने गांव-घर, समाज परिवार में स्थिति को देखते हैं की जिन महिलाओं को आधी आबादी कह कर दुनिया के लोग संबोधित किया आज ओ आधी आबादी कई क्षेत्रों में अवसर का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ी है यह सच है लेकिन यह उतना ही सच है की शिक्षा का प्रचार- प्रसार और विकास का महत्व बताना चाहिए ओ अभी तक नहीं हो सका। महिला के अंदर पूरे सम्मान देने के लिए उनकी आत्म सुरक्षा के लिए उनकी समाजीकरण के लिए उनकी अर्थव्यवस्था के लिए राजनीतिक में भागीदारी के लिए जितना विकास होना चाहिए नहीं हो सका। कारण है कि आज भी गांव समाज के लोग अपनी बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं। उन्हें इस अवसर में भाग नहीं लेने देते। उन्हें पर्दे में रखना चाहते हैं। स्कूल कॉलेज में भाग नहीं लेने देते। उन्हें यहां अपमानित महसूस होता है। कुछ यह भी सच है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता का प्रदर्शन होता है। इसी कारण गांव घर के लोग उस कार्यक्रम में नहीं भेजना चाहते हैं समाज की व्यवस्था में सोच में सुधार लाने की जरूरत है । मौके पर कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं और शिक्षक मौजूद थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating