0 0
भगवान बुद्ध की माने तो जीवन कल्याण मय हो सकता है : राम कुंवर बौद्ध - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 52 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल। प्रखंड में बुद्ध पूर्णिमा पर
मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय के सभागार में गौतम बुद्ध जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राम कुंवर बौद्ध के द्वारा महात्मा बुद्ध की स्तुति करने के पश्चात मुखिया रामसागर महतो, मनदीप सिंह, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, डॉ लालमोहन, रामाधार राम, मदन यादव आदि ने संयुक्त रूप से कैंडल जलाकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया रामसागर महतो ने महात्मा बुद्ध की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं रास्ते पर चल कर अपने जीवन का मार्ग प्रशस्त करने पर बल दिया। राम कुंवर बौद्ध ने कहा भगवान बुद्ध की माने तो जीवन कल्याण मय हो सकता है। गौतम बुद्ध ने कहा है कि कर्तव्य करो, जैसा कर्तव्य करोगे वैसा फल मिलेगा। याचना करने से कुछ नहीं मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमोहन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विनय पाल, सत्येंद्र मेहता, रामचंद्र मेहता, मनोज कुशवाहा, राम प्रसाद मेहता, चंदेश्वर मेहता, छोटेलाल प्रसाद, कृष्ण यादव सहित कई लोग शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress