0 0
झामुमो संपूर्ण झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है, इसे और अधिक मजबूत बनायें : मंत्री मिथिलेश - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 51 Second


मधेया पंचायत के दो दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल


गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड अंतर्गत मधेया पंचायत के दो दर्जन से अधिक लोग विभिन्न दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। सोमवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जितने अधिक से अधिक लोग झामुमो में शामिल होंगे पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होगी। झामुमो संपूर्ण झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है। इसे अधिक से अधिक मजबूत बनाना सभी झारखंड वासियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में जब से माटी की पार्टी झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनी है तब से लगातार पूरे राज्य में सर्वांगीण विकास हो रहा है। यही कारण है कि गढ़वा के प्रत्येक गांव प्रत्येक टोला के लगभग सारे लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सभी लोग सरकार की नीति, सिद्धांतो एवं जनहित में चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी जन-जन पहुंचायें। साथ ही योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिलायें। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गोलू तिवारी, रौशन चौबे, दीपरंजन कुमार, पवन कुमार, वेद प्रकाश, प्रताप कुमार, अंजय कुमार, तरूण कुमार, हरिओम तिवारी, प्रतीक कुमार आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, चंदा देवी, सलीम जाफर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress