अबूआ आवास में बिचौलिया गिरी करने पर होगी कार्रवाई
रामानन्द प्रजापति की रिपोर्ट
सगमा: प्रखण्ड के प्रखण्ड प्रमुख अजय साह ने कहा कि अबुआ आवास योजना में बिचौलिया गिरी करने पर होगी कार्रवाई। सुनने में मिल रहा है की प्रखण्ड में अबूआ आवास योजना में कुछ बिचौलिया किस्म के आदमी लाभुको को आवास के नाम पर धन उगाही में लगे हुए हैं। इस प्रकार के आदमी को चेतावनी दिया जाता है, की बिचौलियों के नाम आने पर उन पर होगी कार्रवाई। साथ ही उन्होंने कहा है की उक्त योजना में जिस लाभुक का नाम सूची में शामिल है। उन्हे इसका लाभ मिलेगा कोई लाभुक बिचौलिया के चक्कर में ना पड़े इसकी सूचना मिलने पर नियम संगत कार्रवाई किया जाएगा। प्रमुख ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है की सभी मिलकर लाभुको को जागरूक करें। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं की जिस किसी का नाम सूची में शामिल है, उनको अबुआ आवास योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही जिस भी लाभुक को प्रधानमंत्री आवास या किसी अन्य तरह का आवास का लाभ मिल चुका है। उसे अबुआ आवास नहीं दिया जाएगा। अगर भूल वस किसी का नाम दोहरी लाभ में सामने आएगा उसके उपर बिना देर किए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
सरसों की फसल कटाई में खूनी संघर्ष
सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्टधुरकी। धुरकी थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव निवासी विजेंद्र यादव के 40 वर्षीय पुत्र...
गरीबों के राशन पर डाका,डाला डीलर विरोध करने पर केस की धमकी: महिला डीलर की दबंगई से लाभुक परेशान
सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्टसगमा । प्रखंड के दक्षिण सोनडिहा गांव में जनवितरण प्रणाली की महिला डीलर पर...
सगमा के नए सीओ सह बीडीओ बने विमल कुमार सिंह, 13 वें बीडीओ के रूप में पदभार किया ग्रहण
अखिलेश राम की रिपोर्टसगमा। प्रखंड कार्यालय मे नए सीईओ सह बीडीओ बिमल कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के 13...
सोनडीहा पंचायत में अबुआ आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली, ग्रामीणों ने उपायुक्त से की शिकायत
सगमा प्रखंड से अखिलेश कुमार की रिपोर्टगढ़वा: जिले के सगमा प्रखंड अंतर्गत सोनडीहा पंचायत में अबुआ आवास योजना के लाभुकों...
Average Rating