वरिष्ठ भाजपा नेता रामाशिष ने उंटारी रोड प्रखंड के कई गांवों का किया दौरा
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू। वरिष्ठ भाजपा नेता सह विधानसभा प्रत्याशी रामाशीष यादव ने बुधवार को उंटारी रोड प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के कुटमू,सलखनी ,दवाड,सिरहा,लहरबंजारी ,भदुमा,गवरलेटवा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी जनसमस्याओं को सुना साथ ही समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर रामाशीष यादव ने कहा की उंटारी रोड प्रखंड का विभिन्न गांव विकास से काफी दूर है। यहां किसी भी क्षेत्र में विकास नहीं की गई है। जिसके कारण यहां के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं उनकी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के द्वारा कभी नहीं सुना गया है। जिसके कारण यहां के लोग मूलभूत समस्याओं से लगातार जूझ रहे हैं।उन्होंने कहा की उंटारी रोड प्रखंड में ना तो समुचित रूप से सड़क का निर्माण किया गया है और ना ही पेयजल की व्यवस्था की गई है।जिसके कारण यहां के लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। वही पेयजल समस्या होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा की अभी तक जनप्रतिनिधियों के द्वारा उंटारी रोड प्रखंड के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating