पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
भाजपा के युवा नेता रामाशीष यादव ने लगातार दूसरे दिन भी जनसम्पर्क कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के तहत उन्होंने बिश्रामपुर विधानसभा अंतर्गत उंटारी रोड प्रखंड के कई पंचायत एवं गाँव का भ्रमण किया। जनसम्पर्क की शुरुआत मुरमा खुर्द पंचायत से हुई। यहाँ उन्होंने ग्राम फेफन डीह में लोगों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जानते हुए विकास कार्यों का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने टिटही, मलवरिया, पाण्डेपुरा मेन बस्ती, बांध पर, खुटहेरिया टोला, मुरमाकला, सेमरी , फेकन डीह, परती मांझी, डेवडर बस्ती, बिन्दुआ बस्ती आदि गावों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक भी चल रहे थे। वो जहां भी गए, ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरमाखुर्द में बाबा बैद्यनाथ धाम जाते बोल बम कांवरियों को अंगवस्त्र एवं माला देकर प्रेमपूर्वक विदा किया।
श्री यादव भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को देख कर दुःखी हो गए। नुक्कड़ सभाओं के दौरान किए गए सम्बोधन में उनका दुःख साफ झलक रहा था। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करते व्यक्त इसका जिक्र भी किया। कहा, यदि सरकार ने ध्यान दिया होता तो क्षेत्र में अवैध तरीके से चलाए जा रहे माइनों को वैध बनाया जा सकता था। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता। वहीं उन्होंने बालू उठाव पर लगे प्रतिबंध पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की है।
इन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करवाते हुए उन्होंने कहा कि सभी अवैध करार दिए गए कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सभी का हिस्सा बंध चुका है, तभी तो दिन के उजाले मे सभी अवैध काम जारी हैं। बड़े लोग इससे अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। आम जनता को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है क्यूंकी बाजार में इन सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। यदि सरकार चाहती तो नियमों को बना कर ऐसे कामों को वैध बताती जिससे न सिर्फ आम जनता को फायदा होता बल्कि झारखण्ड सरकार को भी अच्छा-खासा राजस्व भी प्राप्त हो सकता था। इससे पूरे विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सकता था।
रामाशीष यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब युवाओं के सामने आने का वक्त है। ऐसे युवा जो नए विचारों के साथ सेवा कार्य कर सकें। जिसके पास दूरदृष्टि हो। क्षेत्र का कायाकल्प करने की एक सुनियोजित योजना हो। कहा, यदि भाजपा ने उन्हें टिकट दिया तो बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र को संवारने का कार्य करूंगा।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिकेन्द्र प्रजापति, प्रभुनारायण मेहता, संतोष समेत सैंकड़ों संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Read Time:4 Minute, 8 Second