गढ़वा रंका मुख्य मार्ग पर हुआ सड़क दुर्घटना, दुर्घटना में बाईक सवार युवक की मौत।
बड़ी खबर गढ़वा जिला से जहां अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। घटना गढ़वा रंका नेशनल हाईवे 343 मुख्य मार्ग पर हुआ। अक्सर आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटना होती ही रहती है। सोमवार की सुबह नारायणपुर बाईपास के पास अज्ञात बस के चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।खबरों के लिए गढ़वा दृष्टि चैनल को सब्सक्राइब करें।दुर्घटना में मृतक सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कृष्णा राम चंद्रवंशी का पुत्र 19 वर्षीय अनिल चंद्रवंशी है। इस संबंध में बताया गया कि अनिल गढ़वा अपनी बाइक से मजदूरी करने जा रहा था तभी मार्ग पर नारायणपुर बाईपास के समीप अज्ञात बस के चपेट में आ गया । बस की चपेट में आनेसे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । आसपास के लोगों के द्वारा गढ़वा थाना को सूचित किया गया गढ़वा पुलिस सव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating