0 0
आदिवासी स्मिता की रक्षा एवं हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है झारखंड सरकार : मंत्री मिथिलेश - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 24 Second
आदिवासी स्मिता की रक्षा एवं हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है झारखंड सरकार : मंत्री मिथिलेश

विश्रामपुर में विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव का आयोजन


गढ़वा। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर शुक्रवार को रंका प्रखंड के विश्रामपुर स्थित संत जोसेफ उच्च विद्यालय परिसर में आदिवासी दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नगाड़ा बजाकर, दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने आदिवासी समाज के लोगों को शॉल ओढ़ाकर व महिला, पुरूषों को धोती-साड़ी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोगों ने मंत्री को पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर ढ़ोल, नगाड़े एवं मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए भव्य स्वागत किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने सभी लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग आदिवासी स्मिता की बात करते हैं, लेकिन हमेशा वास्तविकता से मुंह मोड़ते हैं। पूर्व की सरकार और हेमंत सरकार में यही अंतर है कि हेमंत सरकार धरातल पर कार्य कर रही है। दिशोम गुरू शिबु सोरेन के झारखंड निर्माण के सपनों को हेमंत सरकार साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सभी गरीबों को अबुआ आवास, पेंशन, 200 यूनिट मुफ्त बिजली आदि दे रही है। हेमंत सरकार इतनी सारी सुविधा दे रही है, इसे आप भुलेंगे नहीं। आने वाले समय में गलत लोगों को नहीं चुनेंगे। बल्कि आपके हित के लिए कार्य करने वाले को ही चुनेंगे। मंत्री ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। विश्व भर की आदिवासी जातियों में जागरूकता फैलाने और उनके अधिकारों के संरक्षण को प्रेरित करने के उद्देश्य से ही पूरे विश्व में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। आज के इस महत्वपूर्ण दिवस पर हमें आदिवासी समुदायों के अधिकारों, उनकी संस्कृति और उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है। आदिवासी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी रक्षा करना उन्हें अधिकार दिलाना हमारा कर्त्तव्य है। मंत्री ने कहा कि आदिवासियों की स्मिता की रक्षा एवं उन्हें उनका हक, अधिकार दिलाने के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संत जोसेफ उवि की प्रधानाध्यापिका सिस्टर जगरानी, सिस्टर कलारा तिर्की, फादर नॉबर्ट तिर्की, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जेपी मिंज, ज्योति लकड़ा आदि ने विचार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से रंका एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, जगदीश टोप्पो, हृदयानंद मिंज, लीलावती देवी, कपिलदेव सिंह, नंदलाल सिंह, तमगे मुखिया रिंकी देवी, राधेश्याम सिंह, राजकिशोर यादव, गुलाब सिंह, आशिष गुप्ता, पप्पु यादव, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, जैनुल्लाह अंसारी, सलीम जाफर, मुखिया जिन्ना देवी, इजहार अंसारी, विनोद प्रसाद, शंभु गुप्ता, संदीप गुप्ता, अमानत अंसारी, इम्तियाज अंसारी, हिरामन कोरवा, अर्जुन मिंज, नीलम कुजुर, नारद सिंह, शंकर सिंह, शांति देवी, सिस्टर मुक्ति सहित रंका, रमकंडा, चिनियां, बड़गड़, भंडरिया आदि प्रखंडों के काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress