पलामू में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित, अब 22 को आएंगे सीएम हेमंत : मिथिलेश ठाकुर

पलामू में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित, अब 22 को आएंगे सीएम हेमंत : मिथिलेश ठाकुर
बंद के समर्थन में झामुमो, जनहित में निर्णय ले केंद्र : मंत्री
गढ़वा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 21 अगस्त को पलामू में आयोजित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अब 22 अगस्त को अपने निर्धारित कार्यक्रम झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करने पलामू आएंगे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर 21 अगस्त को आयोजित भारत बंद के समर्थन में मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को एससी, एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर बनाने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कहा कि जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले को वापस लेने की मांग पर भारत बंद का आह्वान किया गया है। मंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड सरकार भारत बंद का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को अध्यादेश लाकर आरक्षित वर्ग के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहती है। झामुमो एवं झारखंड सरकार बंद समर्थकों के साथ है।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating