0 0
भाजपा डंडा मंडल की बैठक नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नंदु चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 13 Second
भाजपा डंडा मंडल की बैठक नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नंदु चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान निवर्तमान मंडल अध्यक्ष लखन चौधरी एवं जिला मिडिया प्रभारी सह मंडल प्रभारी रितेश चौबे ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नंदु चौधरी को पदभार ग्रहण कराया। बैठक में भ्रष्ट हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ का संकल्प लिया गया। आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता रांची जाएंगे। साथ ही 21 अगस्त को गढ़वा जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सह डंडा मंडल प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि युवा विरोधी झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा संकल्प जरुरी है जिस तरह से झामुमो ने युवाओं महिलाओं गरीब जनता को धोखा दे कर सत्ता हासिल किया इससे जनता में भारी आक्रोश है झारखंड में चारों तरफ लुट मचा हुआ है जनता त्राहि-त्राहि कर रही है गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र लुट का प्रमुख केन्द्र बन चुका है माफिया राज गुंडाराज खुलेआम चल रहा है गढ़वा सहित पूरे झारखंड की हालत बद से बद्तर स्थिति में हो चुका है। उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड को बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं जिसको लेकर 23 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदु चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सत्ता हटाना जनता का पहला कर्तव्य है चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। युवा आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए सैकड़ों लोग डंडा प्रखंड से रांची जाएंगे।कार्यक्रम का मंडल उपाध्यक्ष डॉ रामलाल मेहता ने किया। मौके पर भाजपा नेता यदु चौधरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा देवी सकेन्द्र चौधरी बीरेंद्र साव विरेन्द्र चौधरी रामचन्द्र ठाकुर कुलदीप चौधरी रामसरीखा चौधरी आशीष ठाकुर नंदलाल चौधरी सुरेन्द्र चौधरी संजय कुमार सुशील पाल शंकर विश्वकर्मा दुखी चौधरी मानिकचंद विश्वकर्मा नंदु साव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress