गढ़वा: एआईएमआईएम के तत्वावधान में चिनिया प्रखंड के रणपुरा बाजार में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Published by
navneetkumar27828
on
Read Time:2 Minute, 23 Second
गढ़वा: एआईएमआईएम के तत्वावधान में चिनिया प्रखंड के रणपुरा बाजार में हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधान सभा के प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि चिनिया प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यहां कोई भी कार्य बिना चढ़ावा के नहीं होता है । ऐसे में यहां की जनता को कोई भी कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान समय में चिनिया प्रखंड में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया। उन्होंने कहा कि यदि आने वाला विधानसभा चुनाव में उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो वह सबसे पहले चिनिया प्रखंड में भ्रष्टाचार को खत्म करने का कार्य करेंगे। वहीं चिनिया प्रखंड के चहुमुखी विकास को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की चिनिया प्रखंड के लोग आज मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां ना तो सड़क बिजली की समुचित व्यवस्था है और नहीं पेयजल की। ऐसे में यहां के लोगों को परेशानी झेलना पड़ती है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, जिला सचिव अशोक चौधरी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष महफूज अंसारी, इदरीश अंसारी, मेराल प्रखंड उपाध्यक्ष मुजाहिद अंसारी, युवा के जिला अध्यक्ष मोजाहिम अंसारी, हसनैन मंसूरी, शराफत अंसारी, गढ़वा प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी दाऊद इब्राहिम, सुनील यादव, मुन्ना कुमार, दशरथ सिंह खरवार इत्यादि उपस्थित थे।
Leave a Reply