वाराणसी इकोनामिक कारिडोर के तहत रमना में बन रहे फोरलेन बाईपास और सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किए गए भूमि के मुआवजा प्राप्त करने के बाद भी पक्का और कच्चा निर्माण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त हो
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -रांची -वाराणसी इकोनामिक कारिडोर के तहत रमना में बन रहे फोरलेन बाईपास और सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहण किए गए भूमि के मुआवजा प्राप्त करने के बाद भी पक्का और कच्चा निर्माण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गई है।श्री बंशीधर नगर के एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के आदेश के आलोक में शनिवार को रमना अंचल के करचा,टंडवा तथा परसवान में कच्चा और पक्का निर्माण पर बुडोजर चला।मौके पर सीओं बासुदेव राय,सीई राजकुमार सिंह,राजस्व उपनिरीक्षक सीताराम बड़ाईक,रामरक्षा सिंह,अमीन कुंदन कुमार ठाकुर,फैजुल्लाह अंसारी, एनएच निर्माण कंपनी के कर्मी तथा रमना थाना पुलिस के जवान उपस्थित थे।करचा,टंडवा,परसवान में जैसे ही अभियान आरंभ किया गया ।लोगो में खलबली मच गई।कई लोग स्वंय अपना मकान तोड़ने लगे।अभियान के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंद किया गया था।हलांकि निर्माण हटाने के दौरान मुआवजा भूगतान कि विसंगतियों को लेकर प्रभावित रैयत मुखर रहे।प्रभावित रैयतो का कहना है था कि कही जमीन का मुआवजा नही मिला है तो कही घर का मिला लेकिन जमीन का नही मिला है।ऐसे में निर्माण कैसे हटाए।बासुदेव राय ने बताया कि वैसे रैयत जिनका भूमि अधिग्रहण के बाद भूमि और निर्माण का मुआवजा का भूगतान कर दिया गया है,इसके बावजूद निर्माण को नही हटा रहे थे।उन्हें बार बार निर्माण हटाने की सूचना दिया गया था।लेकिन निर्माण नही हटाने के कारण फोरलेन का निर्माण प्रभावित हो रहा था।बासुदेव राय ने बताया कि रविवार को भी अभियान चलाकर निर्माण हटाया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating