0 0
शारदीय नवरात्र प्रतिपदा “एकम” तिथि को निकलेगी भव्य कलश शोभा यात्रा : छोटन शर्मा - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 52 Second

पांच दिवसीय नाट्य मंचन सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन : अवधेश गुप्ता

पलामू। जिले के पांडू प्रखंड अन्तर्गत मुसीखाप “पूर्वारा टोला” में स्थित दुर्गा मण्डप के प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह नाट्य मंडली के डायरेक्टर छोटन शर्मा के अध्यक्षता में दशहरा पर्व मनाने को लेकर बैठक किया गया।
जिसका संचालन पूजा समिति के कोषाध्यक्ष सह नाट्य मंडली के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।
वहीं मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की हमलोग हमेशा की तरह इस बार भी ग्रामीणों के सहयोग से भव्यता के साथ मां जगत जननी दुर्गा की पूजा अर्चना करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएंगे।
वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की शारदीय नवरात्र प्रतिपदा “एकम” तिथि को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारी में पूजा समिति जुट गई है।
वहीं नाट्य मंडली के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व के तरह इस बार भी पांच दिवसीय नाट्य मंचन सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया जाएगा जिसमें एक से बढ़कर एक भगवान के लीलाएं एवं काल्पनिक कहानी को मंडली के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में पूजा समिति के उपाध्यक्ष सह उद्घोषक धर्मेन्द्र विश्वकर्मा,उपकोषाध्यक्ष जयगुरुदेव प्रजापति एवं निराला प्रजापति,उद्घोषक राजू शर्मा,संरक्षक नाट्य मंडली के वरिष्ठ कलाकार अशोक चंद्रवंशी,सम्मानित सदस्य ललन शर्मा,अनिल विश्वकर्मा,वृजदेव शर्मा, मुन्ना चंद्रवंशी, सोहर प्रजापति, योगेन्द्र प्रजापति,नवयुवक सुरक्षा दल प्रमोद विश्वकर्मा,विक्की राम,राहुल शर्मा,अनुज वर्मा,मोहित रवि, सूरज रवि सहित पूजा समिति के पदाधिकारी,सक्रिय सम्मानित सदस्य नाट्य मंडली से जुड़े कलाकार के साथ-साथ कई लोग शामिल रहे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress