खुटिया मे बंगला खाड़ी पइन बांध टुटने से धान की फसल को हुआ नुकसान
गढ़वा दृष्टि धुरकी रिपोर्टर विनोद पटेल की रिपोर्ट
खुटिया मे बंगला खाड़ी पइन बांध टुटने से धान की फसल को हुआ नुकसान
धुरकी प्रखंड क्षेत्र के खुटिया पंचायत मे लगातार हो रहे वर्षा के कारण बांग्लाखाड़ी पइन बांध के टुटने से दस एकड़ मे लगा धान के फसल की बर्बादी हो गई है। शनिवार को एक दर्जन से अधिक प्रभावित किसान हफिज खान, बिहारी बेदीया, वहाब मीयां, राजेंद्र गोड़, नान्हू साव, इसरातु अंसारी, इकबाल खान, आबिद अंसारी, नुरहक अंसारी ने बताया शुक्रवार से दिनभर रूक-रूककर हुए वर्षा के कारण मध्य रात्रि मे बंगला खाड़ी पइन का बांध टुट गया। वहीं बांध के टूटने के बाद उपरोक्त सभी किसानों का मेहनत से लगा-लगाया धान का फसल पुरी तरह पानी मे डुबकर बर्बाद हो गया है। प्रभावित किसानो ने बताया की गत कई वर्षों से सुखे और अकाल की मार से पहले से ही किसान नुकसान मे और कर्ज मे डुबे थे, वहीं इस वर्ष ससमय बारिश होने पर धान का बीज खरीदकर किसानो ने कड़ी मेहनत के साथ धान की रोपाई की थी। वहीं लगातार चौबीस घंटे से हो रहे बारिश के कारण बंगलाखाड़ी पइन का बांध टुट गया और उपरोक्त सभी किसानो की कमर टुट गई है। प्रभावित किसानो ने प्रशासन से मदद और भरपाई की गुहार लगाई है, और टूटे हुए बांध का जीर्णोद्धार की मांग की है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating