0 0
मंत्री ने किया 20 यात्री शेड का उद्घाटन - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 33 Second
गढ़वा में चल चुकी है विकास की रेल, अब नहीं चलेगा बहुरूपियों का खेल : मंत्री मिथिलेश


मंत्री ने किया 20 यात्री शेड का उद्घाटन

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों पर विधायक निधि से निर्मित 20 यात्री शेड का उद्घाटन किया। गढ़वा प्रखंड के तिलदाग मोड़ पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर यात्री शेड का उद्घाटन किया। उद्घाटन किए गए यात्री शेड में गढ़वा प्रखंड के तिलदाग मोड़ पर निर्मित यात्री शेड, एसआईएस  मोड़ बेलचंपा, डेंटल कॉलेज मोड़ फरठिया, ब्रह्म स्थान चिरौंजिया, लोटो स्टैंड, नावाडीह तीनमुहान, कोटवारी मोड़ कल्याणपुर, मेराल प्रखंड में पेसका ऑफिस बस स्टैंड, ओखरगाड़ा  मोड़, रंका प्रखंड में रंका थाना मोड़ बस स्टॉप, रंका चेकनाका के समीप, एनएच 343 असान मोड़ मिशन स्कूल के समीप विश्रामपुर, एनएच 343 खुथुआ मोड़ के समीप, 22 प्लॉट यूट्यूब मोड़ के समीप, गोदारमना सागर मोड़ के समीप, चिनियां प्रखंड में ग्राम रणपुरा बाजार में, ग्राम डोल बाजार में, रामकंडा प्रखंड में रामकंडा ब्लॉक के सामने, बिराजपुर हाई स्कूल के समीप तथा डंडा प्रखंड में डंडा बाजार में निर्मित यात्री शेड शामिल है।
       मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने  कहा कि गढ़वा में जिस गति से चौतरफा जनहित का कार्य हो रहा है, इस पर गढ़वा वासियों को गर्व है। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें कि जनसरोकार के बेहतर कार्य नहीं हुए हों। प्रत्येक गांव में बेहतर सड़क निर्माण, निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिक्षा, चिकित्सा, गांव-गांव में हाई मास्ट लाइट आदि सहित आवश्यकता वाले स्थानों पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक साथ 20 यात्री शेड का निर्माण कराया गया है। इन सभी का आज उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य अनर्गल बयान बाजी व विकास कार्यों में बाधक बनने से नहीं होता है। बल्कि निष्ठा पूर्वक प्रयास करने से क्षेत्र का विकास होता है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के विकास की रेल चल चुकी है, अब विरोधियों और बहुरूपियों का खेल नहीं चलेगा। जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि कौन उनका हितैषी है और कौन लोग विकास विरोधी और बहुरूपिया हैं। समय आने पर विकास विरोधी लोगों को जानता मुंहतोड़ जवाब देगी। मंत्री ने कहा कि पहले विधायक निधि की राशि का कुछ भी पता नहीं चलता था कि क्या कार्य हो रहा है। आज प्रत्येक गांव में विधायक निधि का कार्य दिखाई पड़ रहा है। जगह-जगह यात्री शेड, हाई मास्ट लाइट, पीसीसी सड़क, नाली, चबूतरा, सामुदायिक भवन आदि सभी कार्य दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का राज होता है। जनता जिसे चाहे उसे प्रतिनिधित्व सौंप सकती है। मंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुरूपियों से सावधान रहें सोच समझ कर अपना जनप्रतिनिधि चुने। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, फुजैल अहमद, भागीरथी सिंह, मुखिया रविंद्र राम, राकेश बैठा, दिनेश बैठा, सतेंद्र राम, प्रभा देवी, रामचंद्र यादव, उदय सिंह, उमेश राम, ताहिर अंसारी, सुनील राम, शबनम बीबी, हरवंश पासवान, शमीम अंसारी, जरीना बीबी, रविंद्र सिंह, सलीम जाफर, संजय कांस्यकार, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress