1 1
फिर एक बार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कल 30 अगस्त से - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 38 Second

फिर एक बार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कल 30 अगस्त से

परवेज आलम छतरपुर अनुमंडल ब्यूरो की रिपोर्ट

पलामू, झारखंड सरकार के द्वारा फिर एक बार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कल 30 अगस्त से पुरे राज्य के हरेक पंचायत में तिथिवार लगेगा जो 15 सितंबर तक यह कार्यक्रम चलेगा ,यह कार्यक्रम झारखंड के तीसरा चरण होगा इस कार्यक्रम से राज्य भर में बड़े पैमाने पर मामले का निपटारा हुआ है,

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों को अबुआ आवास योजना ,साबित्री बाई फुले योजना वृद्धावस्था पेंशन जैसे कई योजनाओं का लाभ बहुत आसानी से आम लोगों को राज्य भर में मिला था , झारखंड सरकार ने फिर एक सारे सरकारी मुलाजिमों को गांव में जाकर लोगों की समस्या सुनने एवं निराकरण के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लगा रही हैं ,बीस सूत्री अध्यक्ष सह जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष उदय पासवान ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों की लाभ मिला है चाहे अबुआ आवास योजना हो या सावित्रीबाई फुले योजना , वृद्धावस्था पेंशन मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ आम लोगों को बड़े पैमाने पर मिला है ,उधर बीस सूत्री सदस्य सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम यह तीसरा चरण है पहले दो चरण में हुए कार्यक्रम का परिणाम यह है कि आज लोगों को हरेक पंचायत में दो सौ से तीन सौ अबुआ आवास योजना का लाभ मिला है जो लोग आवास बना रहे हैं वहीं वर्ग आठ ,नौ,दस के लड़ियों को सावित्रीबाई फुले योजना के तहत पांच हजार रुपए से बीस हजार रुपया तक बहुत आसानी से सिधे उनके खाते में पहुंचा अगर वृद्धावस्था पेंशन योजना के बात करें तो झारखंड ने देश का ऐसा राज्य है जहां जिनकी उम्र 60 वर्ष हो गया उन्हें पेंशन दिया गया और आज कोई पंचायत में पेंशन के लिए कोई वृद्ध नहीं है और अभी महिलाओं के लिए 21 वर्ष से 50 वर्ष तक के सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महज 15 दिनों में सभी महिलाओं के खाते में पैसा डाले गए , नौडीहा बाजार प्रखंड में कल 30 अगस्त को लक्ष्मीपुर पंचायत,31 अगस्त को विशुनपुर पंचायत,2 सितंबर को नावाटांड़,3 सितंबर को चेराई 2,4 सितंबर को नामुदाग,5 को तरीडीह,6 को खैरादोहर ,9 को सरईडीह ,10 को शाहपुर ,11 को करकटा,12 को डगरा,13 को ललगाड़ा पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम लगेगा

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress