नदी में नहाकर लौट रहे दो युवकों की मौत। Jharkhand News Ramgarh
नदी में नहाकर वापस लौटने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकराई जिसमे दो लोगो की मौत हो गई। बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ जिला से आ रही है।रामगढ़ जिले में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई। यह घटना बोंगाबार फोरलेन ओवरब्रिज पर पास हुई। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गई। दुर्घटना में 5 युवक घायल है। हालात गंभीर होने पर एक युवक को राँची रेफर कर दिया गया है। तीन युवकों का इलाज राँची रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। एक युवक को मामूली चोट आई है। मरने वाले दोनों युवकों के शवों को कुजू ओपी पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सांडी के आसपास के रहने वाले 7 युवक वैगनआर कार में सवार होकर दामोदर नदी में स्नान करने गए थे। वापस लौटने के दौरान ओवर ब्रिज के पास असंतुलित होकर डिवाइडर व बैरिकेडिंग से टकरा गई। इस कारण कार मौके पर ही पलट गई। घटना में कार सवार सांडी के रहने वाले शानू तिवारी, शाहिल ओझा, हर्ष सिंह, कन्हैया संथालिया, शिवम करमाली, विशाल शर्मा व विक्की क्षेत्री घायल हो गए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating