0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

विकास कुमार

मेराल। प्रखंड के हासनदाग गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनुमंडल अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, पंचायत के युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौधरी, राजबली चौधरी एवं सुदर्शन विश्वकर्मा सहित लोगों ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दो सौ लोगों को झामुमो छोड़ कर भाजपा ज्वाइन करने की खबर को खंडन किया है। उक्त लोगों ने बताया कि भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के द्वारा झामुमो पंचायत युवा अध्यक्ष विनय चौधरी सहित दो सौ लोगों को भाजपा में शामिल होने का भ्रामक खबर छपवाया गया है। जो बिल्कुल हास्यास्पद और झूठ पर आधारित है। जितने भी लोगों को भाजपा ज्वाइन कराने की बात कही गई है। रामप्रवेश चंद्रवंशी, विनय चौधरी सहित सभी लोग पुर्व से ही भाजपा का सदस्य हैं। जबकि हासनदाग युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौधरी हैं। उक्त लोगों ने बताया कि मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के लोकप्रियता से घबराकर पुर्व विधायक हताशा हो गये हैं। तथा अपने ही भाजपा कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर झूठ का अफवाह फैला रहे हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी लोगों के बीच से अपने लोकप्रियता को खो चुके हैं। आगामी चुनाव में हासनदाग की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर सुनील चौधरी ,नागेंद्र चौधरी ,गुपू चौधरी ,लोयाकत अंसारी, कौसर अंसारी, सुदर्शन विश्वकर्मा ,विनोद विश्वकर्मा,मानदेव चौधरी,मुबारक अंसारी, गुलवाश अंसारी ,संतोष चौधरी, द्वारिका चौधरी, संजय विश्वकर्मा, देवनाथ चौधरी, मनु चौधरी, अंकित चंद्रवंशी ,विनोद चौधरी, रमेश चौधरी ,संजू चौधरी, मानदेव बैठा, किशोर राम ,राजेंद्र चौधरी, गुरुदेव चौधरी ,शंभू चौधरी ,मंटू चौधरी, गोपाल चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *