होली मिलन समारोह समाज को संगठित व राजनैतिक जागरूक करने का जरिया है-अविनाशदेव

झारखण्ड कुम्हार समन्वय समिति जिला कमिटी गढ़वा का नवादा मोड़ उत्सव गार्डेन में होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। मिलन समारोह में मुख्य अतिथि अविनाशदेव सदस्य झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखण्ड सरकार ज्योहीं शिरकत किये कार्यकर्ताओं ने दिल विछा दिया। पुष्प के वर्षा करते कार्यकर्ताओं ने अविनाशदेव को मंच तक लाया और फूल माला देकर भब्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर संविधान सहयोगी रत्नपा कुम्भकार के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने कहा कि संगठन से जुड़ कर रहे और संगठन को मजबूती प्रदान करें उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया अविनाशदेव ने होली मिलन में आये कार्यकर्ताओं को अपने इन्कलाबी संबोधन में साफ साफ कहा बदलते वक़्त के साथ समन्तो ने शोषण दमन का तरीका भी बदला है इससे निजात के लिए अगर आप सभी काम का तरीका नहीं बदले तो इस दमन के ख़िलाफ़ हम लड़ने में सक्षम नहीं होंगे। शोषण दमन से मुक्ति का आखिरी रास्ता है निजी लाभ को तिलांजली देते सामाजिक हित के लिए खुद को कुर्बान करना और चट्टानी एकता के साथ अपने नेता के आह्वान पर आगे बढ़ना। आपके हर कमजोरी पर दुश्मनों का पैनी नजर है। पंचायत चुनाव आरहा है इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें नगर पंचायत के चुनाव आने वाला है उस पर कब्जा करें और इन तमाम विषयों के ताकत के लिए विधानसभा के चुनाव में अपना उर्जा झोंक दें
उत्सव गार्डेन में आये कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्सह के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दिये। अविनाशदेव ने होली के शुभकामना संदेश में प्रमंडल वासियों को कहा कि आपसी प्रेम भाईचारगी के साथ पर्यावरण के हिफ़ाजत व ग़रीब पड़ोसी के घर चूल्हा जलाने की सुनिश्चितता करते बिल्कुल होस ओ हवास में होली सेलेब्रेट करें। होली के बहुत बहुत बधाई,शुभकामनाएं।मौके पर श्याम सुंदर प्रजापति विष्णु देव प्रजापति जवाहर लाल प्रजापति रामप्यारी प्रजापति सुदामा, कोमल,अनूप, मनोज दयानंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating