सिलीदाग में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड के सिलीदाग पंचायत सचिवालय में शनिवार को आपकी योजना- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिमसे 13 योजनाओं के विभिन्न जरुरमंदो ने 653 आवेदन दिया।अबुआ आवास के स्टाल पर आवेदको की भीड़ उमड़ पड़ी।सर्वाधिक आवेदन 466 अबुआ आवास के प्राप्त हुए।मंईया संम्मान योजना के लिए 40, अबुआ स्वास्थ सुरक्षा योजना के 56 आवेदन प्राप्त हुए।आवेदनों को संबंधित विभाग और अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए अविलंब निष्पादन का निर्देश दिया गया। शिविर का उद्घाटन प्रमुख करुणा सोनी,सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय,मुखिया अनीता देवी, देवी,पंसस सुर्यदेव राम,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।करुणा सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के द्वार पर पहुंच कर लोगो की समस्या का सामाधान कर रही है।इसके पहले भी इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से सरकार लोगो को राहत देने का काम कर किया है।उन्होंने कहा कि शिविर में लोगो के द्वारा दिए जा रहे आवेदन पर तत्काल काम हो इसके लिए प्रशासन को सजगता से काम करने की आवश्कता है।उन्होंने कहा कि महिला ,बालिका,छात्र-छात्राए के साथ सभी आयु वर्ग के लोगो के लिए सरकार योजना चला रही है।इसका लाभ तभी सभी लोगो को मिल पाएगा जब अधिकारी-पदाधिकारी सजग होगे।मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी विक्रांत कुमार,नाजीर रामानुज शुक्ल,सीआई राज कुमार सिंह,राजस्व उप निरीक्षक सीताराम बढ़ाईक,कुंदन कुमार ठाकुर,श्रीकांत मेहता,राहुल प्रकाश सहीत सभी प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating