0 0
Share
Read Time:4 Minute, 27 Second
राज्य में हो रहे चौतरफा विकास से विरोधियों की बढ़ गई है बेचैनी : मंत्री मिथिलेश

रंका व मेराल के 400 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका व मेराल प्रखंड के विभिन्न गावों से 400 से अधिक महिला-पुरूषों ने भाजपा एवं अन्य दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मेराल प्रखंड के अरंगी, बौराहा, रंका प्रखंड के सिरोईखूर्द, मझिगावां, बाहाहारा, मानपुर, चटनमान, गासेदाग, गौरगड़ा आदि गावों के शामिल होने वाले लोगों को मंत्री श्री ठाकुर ने माला व पार्टी का पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर की पुनः जीत सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद से सबसे पिछड़े क्षेत्र में गिने जाने वाले
गढ़वा की अब पूरी तरह से तस्वीर बदल गई है। गढ़वा अग्रणी जिलों की श्रेणी में खड़ा हो गया है। काफी कम समय में गढ़वा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यां से प्रभावित होकर हर रोज काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व किये गये वादे को वे एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। साथ ही पूरे राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी वर्गो के लिए कई जनोपयोगी योजनाएं चला रहे हैं। जिससे पूरे राज्य की जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार वर्ष 2019 में झारखंडी जनमानस की सरकार बनी है। राज्य में हो रहे चौतरफा विकास से विरोधी बेचैन हो गये हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से रंका प्रखंड के बाहाहारा पंचायत के युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार यादव के नेतृत्व में प्रभु यादव, विरेंद्र यादव, चइतु भुईयां, हजारी राम, जयराम पासवान, अनिल पासवान, धनंजय परहिया, सूरज सोनी, समीर खान, हमीद खान, रविंद्र प्रजापति, बसु सिंह, महेंद्र सिंह, शंभु लाल, विश्वनाथ भुईयां, सुभाष रजक, विनोद ठाकुर, संजय ठाकुर, रामदेव बैठा, पुष्पा देवी, ममता देवी, मंजू देवी, जगन साव, रामचंद्र परहिया, मझिगावां से सनोज चौधरी, मुखलाल भुईयां, रतन साव, रामस्वरूप चौधरी, गजेंद्र साव, मानपुर से नसरूल अंसारी, शमशाद अंसारी, हाफिज सलीम रिजवी, हाफिज सलीम अख्तर, हसनैन अंसारी, हसीब अंसारी, रईस अंसारी, शौकत अंसारी, मोजीम अंसारी सहित 400 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, प्रियम सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 201 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *