गढ़वा जिला का दुर्दात अपराधी हुआ गिरफ्तार। बड़ी खबर Garhwa News
गढ़वा जिला से बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने दुर्दात अपराधी सुशील कुमार राम उर्फ रितेश जी उर्फ नितेश जी थाना पांडू पलामू का रहने वाला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के बारे में पुलिस ने बताया कि यह 12 वर्षों तक भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य और माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बॉस एवं अरविंद जी का सहयोगी रह चुका है। गिरफ्तार अपराधी कांडी थाना क्षेत्र में रहकर अपने संगठन को मजबूत कर रहा था तथा लगातार लेवी के लिए सड़क निर्माण करने वाली कंपनियां ईटा भट्टा मालिक एवं क्रशर संचालक को लेवी के लिए परेशान कर रहा था। उक्त अपराधी भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी के नाम से एक अपराधिक संगठन बनाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जिसका वह सुप्रीमो भी बना हुआ था। पूर्व में धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क निर्माण कर रही कंपनियों की गाड़ियां को आगजनी किया था और कंपनी के साइट इंजीनियर का अपहरण भी किया था। पूर्व में इस संगठन से जुड़े 6 अपराधी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज चुका है। कांडी क्षेत्र में इसके होने की सूचना प्राप्त होने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर के नेतृत्व में धुरकी थाना पुलिस एवं कांडी थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर छापामारी किया गया और कई हथियार और कारतूस के साथ इसे पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधी के नाम पर नगर उंटारी, बरवाडी, गारू थाना, धुरकी में अलग-अलग कांडों के केस भी दर्ज है। इस छापामारी दल में श्री प्रमोद कुमार केसरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर श्री राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक नगर उंटारी सदानंद कुमार पुआनी सह थाना प्रभारी धुरकी थाना फैज रब्बानी सह थाना प्रभारी कांडी राजबल्लभ कुमार पुआनी धुरकी थाना एवं धुरकी थाना एवं कांडी थाना का सशस्त्र बल शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating