पूर्व बीडीसी व समाजसेवी सहित कई प्रबुद्ध जन झामुमो में शामिल


गढ़वा : समाजसेवी एवं पूर्व बीडीसी सहित कई प्रबुद्ध लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत तिसरटेटुका पंचायत के टेटुका ग्राम निवासी समाजसेवी अशोक शर्मा एवं अन्य लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। जबकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान चामा पंचायत के पूर्व बीडीसी ज़नाब क़ुर्बान अंसारी ने झामुमो का पट्टा पहन कर पार्टी की जीत का संकल्प लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी के आने से निश्चित रूप से पार्टी को मज़बूती मिली है। पार्टी में सभी का दिल से स्वागत है। इनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही पार्टी को और बल मिलेगा। मंत्री ने कहा कि झामुमो ही एकमात्र पार्टी है जहां सभी को उचित मान सम्मान मिलता है। इनके कुशल नेतृत्व में पार्टी के साथ-साथ आम जनों को भी सरकार की योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ प्राप्त होगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
Average Rating