खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में युवा शक्ति पूजा समिति चौरिया के द्वारा लक्ष्मी पूजा के अवसर पर चार दिवसीय देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास,भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, मुखिया प्रमोद राम, आजसू पार्टी जिला प्रवक्ता गोरखनाथ चौधरी,उप मुखिया सूर्यदेव चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से फिता काटकर देवी जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर उपरोक्त के अलावा राजेश रजक, विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी,सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान, शंकर प्रसाद गुप्ता,बैजू चौधरी, अमित कुमार रंजन, युवा शक्ति पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदुमन प्रसाद गुप्ता, सचिव धनंजय चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, अखिलेश प्रसाद गुप्ता, संजय चौधरी, विकास कुमार,गौरव कुमार रवि,मिठू कुमार पटेल, यशवंत प्रसाद गुप्ता, धनंजय प्रसाद गुप्ता सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।