चौरिया में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनाई गई 150 वीं जयंती
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती गुरुवार को खरौंधी प्रखंड के चौरिया गांव में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माला अर्पण तथा पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया। तत्पश्चात चौरिया बाजार में एक समान समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों, पत्रकारों स्वास्थ्यकर्मी , स्वास्थ्य सहिया , जलसहिया , शिक्षक, जेएसपीएल समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी संजय रंजन सिंह ने कहा की मैं गोरखनाथ चौधरी को बधाई देता हूं जो की इतने बड़े कार्यक्रम को आयोजन कर सभी वर्गों को सम्मानित किया एवं लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं। उनका यह कार्य समाज को आगे करने में अहम भूमिका निभाएगा।वही विशिष्ट अतिथि के रुप में आएं डॉ निशांत कुमार ने कहा की चौरिया के लोगों का प्यार है की हम सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यहां आते हैं। उन्होंने बताया की सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को आजाद कराने, कई बिखरी रियासतों को भारत से जोड़ने और गृहमंत्री के रूप में जो भूमिका निभाई उन्हें देश सदैव याद करेगा।वहीं कुरमी महासभा के जिला महासचिव गोरखनाथ चौधरी ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा की लोग अपने बच्चों को पढाएं, शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पिता है वह दहाड़ता है। उन्होंने अपने समाज को एकजुटता पर भी बल दिया उन्होंने कहा की एकजुटता के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मौके पर मुखिया प्रमोद राम, विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी,विजय कुमार पटेल, संतोष कुमार गुप्ता,डां अजय चौधरी, हरिनंदन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating