बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौबे ने चलाया जनसंपर्क अभियान
प्रतिनिधि/विशुनपुरा
भवनाथपुर विधानसभा 81 क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उम्मीदवार पंकज चौबे ने शुक्रवार को विशुनपुरा प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया.
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंकज चौबे ने कहा कि भवनाथपुर की जनता सिर्फ दो लोगों को ही चुनते आ रही है एक भानु प्रताप शाही और दूसरा अनंत प्रताप देव लेकिन अब समय आ चुका है इन दो लोगों की मोह माया से अलग हटकर तीसरे लोग को मौका देने का. भानु प्रताप शाही और अनंत प्रताप देव ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को ठगने का काम किया हैं. वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही तीन बार से विधायक बनते आ रहे हैं लेकिन उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया बस जनता को हिंदू मुस्लिम कर लड़ने का काम करते हैं. इस बार जनता इनको नाकार चुकी है और परिवर्तन होना तय है. यदि इस बार भवनाथपुर की जनता मौका देती है तो विकास किसे कहा जाता है मैं करके दिखाऊंगा. आज तुलसी दामर माइंस डेढ़ दशक से बंद पड़ा है लेकिन वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही ने इसे चालू कराने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. आज भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या चरम पर है आज युवा पलायन कर रहे हैं लेकिन यह सब इन्हें दिखाई नहीं देता. भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में संसाधन की कोई कमी नहीं है जहां पर लघु उद्योग व कुटीर उद्योग लगाकर लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकता है लेकिन जितने भी यहां विधायक बने सभी ने अपने लोगों को ही लाभ दिलाया. इस बार भवनाथपुर की जनता ऐसे जन-प्रतिनिधि को मौका देने वाली नहीं है यदि पूर्व के जनप्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास करते तो आज इन्हें वोट मांगने कि जरूरत नहीं पड़ता बल्कि जनता इन्हें सर आंखों पर बैठा कर रखती.जनसंपर्क के दौरान पंकज चौबे ने अपने पक्ष में वोट करने का अपिल किया.
मौके सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating