मंत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मजदूर यूनियन ने दिया समर्थन



मंत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मजदूर यूनियन ने दिया समर्थन
झामुमो में शामिल हुए सैकड़ों मजदूर
गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगते हुए अपने चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मेराल बॉक्साइट साइडिंग़ में मजदूर यूनियन के साथ बैठक कर समर्थन मांगा। मौके पर यूनियन के सभी मजदूरों ने मंत्री ठाकुर में आस्था व्यक्त करते हुए उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। साथ ही सभी मजदूरों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य में हर तबके के लोगों के लिए बेहतर कार्य किया है। अगली बार गढ़वा सहित पूरे राज्य में और तेजी से विकास कार्य होगा। उन्होंने कहा कि यहां मजदूरों की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास किया गया है। साथ ही जो भी समस्याएं शेष रह गई होगी उसे हर हाल में दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना एवं गरीब मजदूरों के लिए चल रही अन्य सभी योजनाओं को आगे भी जारी रखने के लिए राज्य में हेमंत सोरेन का सरकार बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भूल से भी यदि भाजपा की सरकार बन गई तो गरीबों की सारी योजनाएं बंद कर देगी। मौके पर मुख्य रूप से अतहर अली सहित काफी संख्या में लोग उपस्थितथे।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating