पीएम मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका

प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान झामुमो में शामिल
गढ़वा। गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार नवंबर को आयोजित कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जवाहर पासवान भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं। रविवार को रंका हाई स्कूल के मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आयोजित चुनावी जनसभा में श्री पासवान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये। मुख्यमंत्री ने जवाहर पासवान एवं अन्य लोगों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान भाजपा, बसपा, राजद, सपा आदि दलों को छोड़कर मुनेश्वर सिंह खरवार, संतोष चौधरी, रमाशंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया। सभी ने मंच से इंडिया गठबंधन को गढ़व रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर धनुष छाप पर वोट दिलाकर भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating