लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने आज दानरो नदी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।



उपायुक्त ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को छठ घाटों एवं छठ घाट आने वाले मार्गों की सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भी छठ घाटों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कराते हुए छठ घाट को बिल्कुल तैयार करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर किसी भी व्रतियों/श्रद्धालुओं को कोई परेशानी या समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसका विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बैरिकेडिंग एवं विद्युत सज्जा करने एवं पार्किंग की सुविधा का भी ख्याल रखने का निदेश दिया।
उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को भी छठ पूजा को लेकर छठ घाटों को तैयार कराने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ख्याल रखें।
निरीक्षण के दौरान गढ़वा जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, गढ़वा सदर बीडीओ, छठ समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating