दुर्घटना में घायलों को मंत्री ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया सदर अस्पताल


गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सड़क दुर्घटना में घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करायी। सोमवार को मंत्री श्री ठाकुर मेराल में कल्पना सोरेन की आयोजित कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गढ़वा-मेराल मार्ग पर नेनुआ मोड़ के समीप घटित टेंपो दुर्घटना में चालक सहित दो लोग घायल मिले। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के मेराल पुरबारा टोला निवासी स्व. सरजू माली का पुत्र सुनील माली और गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया मस्जिद टोला निवासी विजय पासवान की पत्नी सरिता देवी का नाम शामिल है। मंत्री ने घायलों को देखकर अपनी काफिला को रोक दिया। वे तुरंत घायलों को अपनी गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाए। परिजनों के अनुसार, सुनील माली टेंपो चालक है। वह सोमवार को गढ़वा आया था। लौटते समय एक महिला भी टेंपो में सवार हो गई। नेनुआ मोड़ के पास खड़े एक ट्रक से टेंपो की टक्कर हो गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्री ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराकर उनके इलाज के लिए हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating