शहरी क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन
Read Time:2 Minute, 29 Second


शहरी क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन
गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झामुमो के प्रति गढ़वा वासियों का बढ़ता उत्साह यह बता रहा है विधानसभा चुनाव का परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में होगा। इस बार गढ़वा के लोग उन्हें रिकार्डतोड़ मतों से जीत दिलायेंगे। मंत्री श्री ठाकुर अपने आवास पर झामुमो में शामिल होने वाले लोगों को संबोधित कर रहे थे। सोमवार को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि उमेश मेहता एवं वार्ड 18 के पार्षद मनोज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल हुए। सभी ने मंत्री श्री ठाकुर को अपार मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आप सभी लोगों का माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में अभिनंदन एवं स्वागत है। हम अब मिलकर बेहतर गढ़वा बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होने कहा कि गढ़वा में हुए बेहतर विकास कार्यां से प्रभावित होकर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। वे जनता को विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। गढ़वा निरंतर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहेगा। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating