घनपुर विधानसभा में एक और हुई पलायन के कारण मौत
रमना
थाना क्षेत्र के केरवा गांव के बारपानी टोला निवासी व मजदूर 36 वर्षीय लखन सिंह की मौत ट्रक के चक्का के नीचे आने से गुजरात में हो गई। जिसका शव छठ के दिन गुरुवार को गांव आया। लखन सिंह गुजरात में ट्रक चलाने का काम करता था। गुजरात में मंगलवार को लखन सिंह ट्रक के सर्विसिंग कराने के बाद ट्रक स्टार्ट कर चलने वाला ही था कि ट्रक के नीचे कुछ छुट जाने पर उसे निकालने ट्रक के नीचे गया। इसी दौरान ट्रक ढलने के कारण ट्रक का चक्का लखन सिंह पर चढ़ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के कारण छठ पर्व का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद लखन सिंह का शव गुरूवार को बारपानी लाया गया। शव पहुंचते ही परिजन के चित्कार से आस पास का माहौल गमगीन हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बारपानी पहुंच कर झामुमो नेता ताहीर अंसारी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर शिक्षक रामसुंदर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि जसवंत पासवान, सीता पासवान, धर्मदेव सिंह, कैलाश परहिया, संतोष पाल एवं शंभू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating