0 0
खजुरी जलाशय एव कनहर पर बांध बनवाकर नहर के द्वारा किसानों के खेतों तक पहुंचाऊंगी पानी : अंजू सिंह - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 43 Second

सुनील कुमार कि रिपोर्ट

मेदिनीनगर पलामू

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी(सपा) प्रत्याशी अंजू सिंह आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव-पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने अपने सकड़ों समर्थकों के साथ देवडीह, जोगीवीर, करमडीह, सकरकोनी, तलबरिया, चक्का, दलकों,रामपुर, विडंडा, रानीताली, जहरसराई, अच्छोडीह,गोपालपुर, इमलियातिकर, बोदरा, हरिगांवा,कामत सहित दर्जनों गांव-पंचायतों का तूफानी दौरा कर अपने पक्ष में साइकिल छाप पर इवीएम का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जितने के बाद वे व्यक्तिगत रूची लेकर क्षेत्र का विकास करेंगी। खजुरी जलाशय, कनहर बांध से नहर निकलवाकर मझिआंव की आबादी को पानी देने का काम करूंगी। साथ ही मुखदेव हाइ स्कूल के मैदान में उच्च स्तरीय क्रिकेट मैदान, नीलगाय से फसलों को सुरक्षा, सभी सरकारी शिक्षकों को बिहार सरकार के तर्ज पर वेतन दिलवाने के लिए विधानसभा में लड़ाई लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि पीछले 20 वर्षों के लंबे कार्यकाल में यहां के विधायक ने सिर्फ अपना पेट भरने का काम किया है। योजनाओं को धरातल पर उतारने के बजाए अपनी झोली भरने का काम किया। यहां की जनता अपनी हक-अधिकार की लड़ाई लड़ती रही जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। जनता इसलिए जनप्रतिनिधि चुनती है कि सदन में वे उनकी आवाज बन सके। उन्होंने कहां कि अंजू सिंह को विधायक बनने पर क्षेत्र का विकास होगा। किसानों-व्यवसायियों की आय एवं कौशल विकास के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार की खोज में युवाओं पलायन दूसरे राज्यों मेंं नहीं हो, इसके लिए उन्हें स्वरोजगार से भी जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि वह जाति-धर्म, समुदाय से उपर उठकर हर वर्ग के उत्थान/हित के लिए एवं उन्हें उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए हमेशा से संघर्षशील रहीं हैं। विधायक बनने पर उनका हक-अधिकार दिलाने का काम करेंगी। उन्होंने क्षेत्रों में मतदाताओं के साथ बैठक कर साइकिल छाप पर इवीएम का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। अंजू सिंह को जनता की पूरी समर्थन मिल रही है। क्षेत्र की जनता एक बार बदलाव चाहते हुए अंजू सिंह को जनप्रतिनिधि बनाने का मन बना चूकी है। 13 नवंबर को अंजू सिंह के चुनाव चिन्ह साइकिल छाप को मत देकर जनता क्षेत्र में बदलाव की कहानी लिखेगी।

जनसंपर्क अभियान में अमीरुद्दीन खान, ,अरशद अंसारी,मुहम्मद राज, कायम अंसारी, मुस्ताक अंसारी,साबिर अंसारी,गोलू सिंह, श्याम बिहारी राम, लव पांडेय सहित सैकड़ों लोग शामिल थे

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress