गंगा घाट पर किया गया भक्ती जागरण का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना – प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्र में लोक आस्था का छठ महापर्व उदीयमान भगवान भास्कर का अर्घ्य देने के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।इस दौरान छठ व्रतियों ने शुक्रवार को अहले सुबह उदीयमान भगवान सूर्य का अर्घ्य अर्पण कर परिवार की सुख , शांति व खुशहाली का कामना किया।
जानकारी के अनुसार श्री हनुमान मंदिर गंगा तालाब छठ घाट पर भक्ति जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकी ग्रुप का उद्घाटन थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने सूर्य भगवान प्रतिमा के समक्ष पूजा कर व मंच पर फीता काटकर किया। जहां भक्ति जागरण के आर्गनाइजर विनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी के गायक सुनील सुगम , अमन श्रीवास्तव ,गायिका स्वेतांजलि पांडेय ने एक से बढ़कर एक छठ गीत प्रस्तुत किया। यहां पूरे विधि विधान के साथ वट वृक्ष का पूजा भी संपन्न हुआ। वहीं सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में अच्छी भूमिका निभाने वाले सीताराम मानस मंदिर के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नव युवक संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार व सचिव राहुल वर्मा, सूर्या क्लब के अध्यक्ष अनमोल सोनी व सचिव विद्या ठाकुर, समाज सेवी सुनील कुमार को छठ पूजा समिति के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के द्वारा चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। गंगा तालाब छठ घाट पर मूर्ति टोला, बगौंधा, गोसाईबाग , चटनियां , करचा , टंडवा , रमना सहित विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में व्रतियों ने छठ पूजा किए।कार्यक्रम का संचालन संरक्षक महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया।
छठ घाट पर विधि व्यवस्था बनाए रखने में सुदर्शन बियार, नरेश साह , सुनील प्रजापति, प्रभु साह , शोभनाथ साह, नंदू साह, बिंदू बियार, मुकेश कुमार, रामलाल बियार , मोती बियार , रामनाथ बियार, रामजी बियार ,मनोज कु साह, मनोज गुप्ता, बबलू बियार, दुर्गा बियार, पपू बियार , सुदामा बियार, मनोहर बियार, कृष्णा बियार ,जय प्रकाश बैठा , कृपाल यादव ,विजय बियार आदि की भूमिका सराहनीय रहा।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating