भारतीय संविधान में सभी समस्याओं का है समाधान : रघुराई राम
विकास कुमार
मेराल : सामाजिक परिवर्तन केन्द्र के तत्वावधान में मंगलवार को संविधान दिवस का आयोजन बसपा मेराल प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर राम के अध्यक्षता में गुरु रविदास आश्रम संगबरिया में किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं प्रतिमा पर मल्यार्पन कर एससी एसटी कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष रघुराई राम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही मेराल डंडई रोड स्थित प्रमुख दीपमाला कुमारी ने बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा पर मल्यार्पन कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रघुराई राम ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। जिसमें देश के सभी समस्याओं का समाधान है। देश सविंधान का अक्षरशः पालन कर ही विश्व गुरु बन सकता है। वही प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि भारत का संविधान हर वर्गों के महिलाओं के लिए हक अधिकार दिया गया है जो आज हमारे देश की महिलाएं एक चपरासी से लेकर आईएएस अधिकारी तक संविधान के माध्यम लाभ उठा रहे हैं| इस अवसर पर शिक्षक सुबेश्वर राम,सुभाष कुमार रबि,मदन राम,लालू कुमार भारती,गणेश राम,राजेश कुमार राम,मनीष कुमार राहुल,संजय राम, जयप्रकाश कुमार, जितेन्द्र कुमार रबि,दीपू कुमार,नारद राम,प्रदीप राम,महेंद्र राम, बिंदु कुमार राम,ललन राम आदि उपस्थित थे।
80 total views, 2 views today