संदेहास्पद स्थिति में मिला विवाहिता का शव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड़ स्थित मस्जिद टोला निवासी जन्नत अंसारी की 25 वर्षीय पत्नी रिजवाना खातून की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई है।रिजवाना का शव गुरुवार के अहले सुबह घर में फासी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची रमना थाना पुलिस ने स्वजनों के उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा स्थित सदर अस्पताल भेजते हुए घटना की छान-बिन आरंभ कर दिया है।हलांकि समाचार भेजे जाने तक मामले का खुलासा नही हो सका है।मृतका रिजवाना के पिता शकील अंसारी के मुताबिक रिजवाना के ससुरवाले हमेशा प्रताड़ित किया करते थे जिससे रिजवाना हमेशा परेशान रहती थी।थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।जांचोप्रांत नियमाकुल कार्रवाई होगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating