चौरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई 74वीं पुण्य तिथी
खरौंधी। प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल का 74वीं पुण्य तिथी उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर मनाया गया। तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरौंधी थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी को शांल तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुरमी महासभा के जिला महासचिव गोरखनाथ चौधरी ने कहा की सरदार पटेल जी पहला देश का प्रधानमंत्री होते तो आज देश का कई मुद्दा नहीं रहता ।जैसे कश्मीर का जो मुद्दा रह जाने के कारण देश के कई जवान को शहीद होना पड़ा ।सरदार वल्लभ भाई पटेल देश को एक करने के लिए छोटे छोटे राजाओं को एक सूत्र में पिरोने का काम किया और 562 रजवाड़ों को जोड़ने का काम किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल गरीब किसान के घर में जन्म लिए और अपने संघर्षों के बल पर देश के किसानों के लिए बहुत सारे काम किए जो भुलाया नहीं जा सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल बहुत ही ईमानदार नेता थे वह बरिष्टरी की पढ़ाई विदेशों में किए थे। चौधरी ने शिक्षा पर भी बल देते हुए कहा की सभी अभिभावक अपने बच्चो को जरूर पढ़ाए ताकि वह अपना अधिकार को समझ सके। मौके पर कुपा मुखिया प्रमोद राम, प्रहलाद चौधरी ,शिवकुमार पटेल ,राजकुमार चौधरी ,बिनोद कुमार चौधरी, बैजनाथ चौधरी, रविन्द्र प्रसाद चौधरी ,अरुण कुमार चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating