शिक्षक श्याम बिहारी हुए सेवानिवृत दिया गया विदाई
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। प्रखंड के मध्य विद्यालय मानदोहर के प्रधानाध्यापक शिक्षक श्याम बिहारी द्विवेदी के सेवानिवृति के उपरांत समारोह पूर्वक भाव भिनी विदाई दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व बीईईओ भृगुनाथ राम ने कहा कि उम्र के एक पड़ाव पर सभी लोगों को अपने सेवानिवृत होना पड़ता है। लेकिन शिक्षक कभी सेवानिवृत नही होते है। वे समाज को हमेशा सही दिशा दिखाने का काम करते रहते है। वहीं श्याम बिहारी द्विवेदी ने कहा कि लंबे समय तक केरवा-मानदोहर विद्यालय में सेवा देने का दायित्व विभाग की ओर से मिला। जिसे पुरी इमानदारी और निष्ठा से सेवा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति इसी विद्यालय में हुई और इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस 20 वर्षों के दौरान यहां के लोगों ने काफी मान सम्मान दिया। कार्यक्रम को शिक्षक उमेश प्रसाद कर्ण, नीरज कुमार, नंदकिशोर चौबे एवं गिरेद्र सिंह सहित कई लोगो ने संबोधित किया। इसके पहले सेवानिवृत शिक्षक श्याम बिहारी द्विवेदी को अंगवस्त्र और सभी अतिथिओं को शाँल भेट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार गुप्ता व दिलीप कुमार ने किया। मौके पर अवसर पर बीआरपी नरेंद्र तिवारी, सीआरपी दुष्यंत मिश्रा, शिक्षक राकेश पांडेय, विरेंद्र पाल, दिवाकर सिंह, उपेद्र प्रसाद, आनंददेव यादव, सच्चिदा यादव, रामसुंदर सिंह, विनोद बैठा, प्रमीला कुमारी एवं मिथलेश कुमार सहित कई शिक्षक, समिति अध्यक्ष राजगीर यादव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating