नीलगाय की आतंकों से विधायक प्रतिनिधि ने दिया वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवेदन
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल। प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डाॅ. लालमोहन ने उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर नीलगाय से प्रभावित किसानों को फसलों की हुई क्षतिपूर्ति तथा सुरक्षा के लिए सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से सूचित किया है कि विगत कई वर्षों से मेराल प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के किसान नीलगाय के आतंक से परेशान है। आलम यह है कि बहुत से किसान खेती करना छोड़ चुके हैं। नीलगायों की झुंड जिधर से भी गुजरी उस क्षेत्र का लहलहाता हुआ फसल बर्बाद कर जा रही है। भदई तथा रवि फसल के साथ साग सब्जी की रखवाली के लिए किसानों को रात भर जागना पड़ रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने वन प्रमंडल पदाधिकारी से किसान की फसलों की हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति देने तथा बचाव के लिए जालीदार,तथा कटीला तार उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि किसानों का फसल बच सके।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
धनंजय चौधरी ने बैठक में मूर्ति निर्माण का पूरा खर्च देने की घोषणा
विकास कुमार मेराल। शिव मंदिर परिसर मुड़ल टोला मेराल के प्रांगण में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को...
सुजीत सिंघानिया बने गोंदा दुर्गा पूजा समिति के दोबारा अध्यक्ष
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के गोंदा में देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार...
हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने विनय चौधरी
विकास कुमार मेराल । दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को हासनदाग देवी धाम...
जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विकास कुमार मेराल : आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र लातदाग में शुक्रवार को जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन...
ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट मेराल में ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु ब्लॉक कॉलोनी...
Average Rating