0 0
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 49 Second
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो ने विधानसभा चुनाव में 18 से 49 वर्ष की सभी महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था लेकिन हेमंत सरकार ने बस कुछ ही महिलाओं को मंईया सम्मान का राशि दिया बाकी बड़े पैमाने पर महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिला। यह सीधी तौर पर महिलाओं के साथ भारी धोखा है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने वोट लेने के उद्देश्य से महिलाओं को विधानसभा चुनाव में बरगलाने का काम किया। लेकिन सत्ता मिलने के बाद तरह तरह का नियम लगा कर बड़े पैमाने पर महिलाओं का नाम मंईया सम्मान योजना से हटा दिया गया। आखिर जब सबको नहीं देना था तो चुनाव में सभी महिलाओं को मंईया सम्मान योजना का लाभ देने का वादा क्यों किया गया था। यह जनभावनाओं का अपमान और महिलाओं के साथ भारी छलावा है। वहीं युवाओं को भी पांच से सात हजार रुपए महिना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा झामुमो ने 2019 के विधानसभा चुनाव में किया था वह भी अब-तक नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार मंईया सम्मान योजना के तहत 2500 राशि देने की बात कर रही है जबकी विकलांग विधवा वृद्धा पेंशन मात्र 1000 रुपए दिया जाता है महंगाई के दौर में गढ़वा जिले सहित पूरे झारखंड में वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन 5000 रुपए मिलना चाहीए। लेकिन सत्ता में बैठी झामुमो सरकार चार महिनों से वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन रोक रखा है इससे पेंशन धारकों की हालत काफी गंभीर है। गरीब पेंशन धारकों को पैसे नहीं मिलने के कारण भोजन दवा इत्यादि नहीं मिल पा रहा है। यह गंभीर मामला है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता संजय जायसवाल नवीन जायसवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress