समाजसेवी पूनमचंद ने जरूरतमंद को बेटे के हाथों बंटवाए गर्म कपड़े
Read Time:1 Minute, 58 Second


बेटे अथर्व के हाथों बंटवाए गर्म कपड़े
वो केवल नाम का नहीं बल्कि कर्म से भी पूनम हैं तभी तो आज उनके द्वारा ग़रीबों के जीवन से अमावस को दूर किया गया,अब आप पूछिएगा की आख़िर उनकी ज़िंदगी में किस रूप में अमावस था तो आपको बताएं कि हम और आप इस ठिठुरते मौसम से बचने के लिए कमरे में गर्म कपड़े पहनने के साथ साथ कंबल ओढ़ने के अलावे रूम हीटर भी जला रहे हैं लेकिन ज़रा अंदाज़ा लगाइए उन ग़रीबों के हालात का जो एक अदद कंबल की आस जोह रहे हैं,हर वक्त उनकी निगाहें रास्तों पर रहती है कि काश कोई आ जाता और एक कंबल दे जाता जिससे हमारे कांपते देह को राहत पहुंचता,क्या यह कसक उनकी ज़िंदगी में अमावस के रूप में जड़वत नहीं है,उनकी उस पीड़ा को दिली संजीदगी से महसूस करते हुए आज व्यवसायी पूनम चंद कांस्यकार द्वारा बाज़ार स्थित शनि मंदिर पहुंच ग़रीब और असहायों के बीच कंबल के साथ साथ उनके बच्चों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया,वो ख़ुद तो मौजूद रहे ही साथ में अपने बेटे अथर्व को भी रखा और उसके हाथों से भी वितरण कराया ताकि उसके मन में ग़रीबों और जरूरतमंदों को मदद करने की बात घर कर जाए,इस मौक़े पर उनके मित्र मंडली के व्यवसायी ज्योति प्रकाश केशरी के साथ साथ कई अन्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating