राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका में स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, अनिल हेंब्रम, रंका प्रखण्ड प्रमुख अनुभा सिंह, जायंट्स क्लब रंका के अध्यक्ष व समाज सेवी डॉ किशोर कुमार व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक मोहित कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया । तत्पश्चात छात्रों के द्वारा स्वागत गान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयंसेवक मोहित कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम की जाएगी। यह कार्यक्रम 12जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगी जिसमें क्विज, भाषण, सांस्कृतिक,वृक्षारोपण , स्वच्छता अभियान,रक्तदान इत्यादि गतिविधियां की जाएगी।वहीं केडी कोचिंग सेंटर के युवाओं के द्वारा झारखंडी संगीत पर नृत्य कर शिरकत की गई। साथ ही राजनंदनी कुमारी , साजिद अंसारी, इशरत प्रवीण के द्वारा भाषण, पूजा पाण्डेय के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी पर संगीत गाई गई। मुख्य अतिथि उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि हमारा भारत देश युवाओं का देश है और नव भारत, विकसित भारत का निर्माण युवाओं के द्वारा ही होगा। आज युवा नशा पान में अपनी शक्ति खो दे रहा है। हमें स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को अध्ययन कर उनकी रास्तों पर चलनी चाहिए। वहीं अनिल हेंब्रम ने कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य बना कर उस पर कार्य लगातार करनी चाहिए जब तक सफलता न मिलें। कार्यक्रम का मंच संचालन केडी कोचिंग संस्थान के शिक्षक अंकित कुमार यादव, दीपक कुमार, व अनिरुद्ध कुमार के द्वारा की गई। मौके पर आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के अध्यक्ष रविरंजन कुमार, प्रभारी अविनाश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम समापन के दौरान नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम को LCD के माध्यम से लाइव दिखाई गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
सनशाइन पब्लिक स्कूल का पुनः शुरुआत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित गढ़ के पीछे कुर्मी मोहल्ला में किया गया सनशाइन पब्लिक...
Average Rating