ट्रैक्टर की चपेट में आने से अपने मां बाप का इकलौते बेटे की हुई मौत
धुरकी प्रखंड से बिनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाला पंचायत के कछरवा टोला में ईट भठे के निकट अपने मां-बाप का इकलौता 7 वर्षीय बालक की मौत इंजन लगे ट्रैक्टर की टाली से दबने के बाद उक्त बालक ने तुरंत घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया यह घटना सोमवार की शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है इधर ट्रैक्टर के दबने के बाद मौत होने की सूचना मिलने के बाद पास पड़ोस महिला व पुरुष एवं बच्चों की भीड़ मृतक बालक के घर जुट गई वहीं घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के घर जुटी भीड़ ने बताया कि मेरी तक बालक गांव के ही कछरवा टोला निवासी तौकीर अंसारी का इकलौता पुत्र अमजद अंसारी था और वह अपने उम्र के बच्चों के साथ बांग्ला ईट का भट्टा के निकट खेल रहा था इसी दौरान ईंट भट्ठे में आग लगाने के लिए मजदूर भट्ठे के दीवार को चारों तरफ से कोयला से पैक करने के बाद मिट्टी से लिपाई पुताई कर रहे थे वही ईट भट्ठा का दीवार की ऊंचाई तक लिपाई पुताई करने के लिए सिढ्ढी के जगह मजदूर ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार होकर चारों तरफ दीवार का पुताई कर रहे थे इसी दौरान ट्रैक्टर का चालक भट्टे के दीवार के चारों तरफ लिपने के क्रम में ट्रैक्टर को आगे पीछे करते हुए चल रहा था और तौकीर अंसारी का इकलौता पुत्र अमजद ईट भटा के पास बच्चों के साथ खेल रहा था तभी ट्राली लगे ट्रैक्टर के बड़े चक्कों की चपेट में वह आ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सदानंद कुमार मृतक बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है



More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating