1 0
गिरिडीह के आकाश कुमार सिंह का राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 39 Second

गिरिडीह।  झारखंड राज्य पारा एथलेटिक्स बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के आकाश कुमार सिंह का चयन 23वीं राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक चेन्नई में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के श्रेष्ठ पैरा एथलीट भाग लेंगे।

हाल ही में रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल ग्राउंड में राज्य स्तरीय पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप संपन्न हुई थी, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के पैरा एथलीटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर के लिए झारखंड के खिलाड़ियों का चयन किया गया। गिरिडीह राजेंद्र नगर निवासी रविंद्र नाथ सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह ने इस चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो और शॉट पुट थ्रो दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने पैरा पैरालंपिक बोर्ड इंडिया द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा किया, जिसके आधार पर उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

आकाश सिंह टी-44 कैटेगरी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे और डिस्कस थ्रो एवं शॉट पुट थ्रो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हो। इससे पूर्व भी वे राष्ट्रीय पैरालंपिक, राष्ट्रीय पारा क्रिकेट और राष्ट्रीय पारा बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, प्रशिक्षकों और पूरे गिरिडीह जिले में हर्ष का माहौल है। झारखंड के खेलप्रेमियों को उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress