पलामू – आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉक ड्रिल
जिला प्रशासन, एनडीआरएफ के सहयोग से ग्रासीम इंडस्ट्रीज में हुआ मॉक ड्रिल
———
पलामू जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ 9वीं वाहिनी, पटना बिहार के संयुक्त तत्वावधान में रेहला स्थित ग्रासीम इंडस्ट्रीज में केमिकल, बॉयलोजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर/केमिकल डिजास्टर (रसायनिक आपदा) पर मॉक ड्रिल किया गया। आपदा पूर्व जागरूकता एवं तैयारी को लेकर किए गए मॉक ड्रिल ग्रासीम इंडस्ट्रीज में क्लोरिन गैस के रिसाव उपरांत वहां कार्यरत कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रारंभिक रूप से बचाव एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने में तत्परता बरतते हुए सुरक्षित बचाने का प्रदर्शन किया गया। वहीं एनडीआरएफ टीम के विशेषज्ञों द्वारा गैस रिसाव को बंद करते हुए सिल किया गया तथा गैस से प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर किया गया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से इंडस्ट्रीज में कार्यरत कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार करना एवं उनके बीच की प्रतिक्रिया का आकलन किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने, सुरक्षित निकलने, आपातकालीन स्थिति में प्रभावित कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने, कर्मचारियों में घबराहट की स्थिति नहीं आये और फैक्ट्री की संपत्ति की क्षति भी कम-से-कम हो आदि के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में अग्निशामक यंत्रों का सही इस्तेमाल आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रंजीत कुमार, विश्रामपुर के अंचल पदाधिकारी राकेश तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव, जिला अग्निशमन पदाधिकारी उत्तम कुमार, एनडीआरएफ के एसआई सूरज कुमार के अलावा रेहला थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर की टीम एवं ग्रासीम इंडस्ट्रीज के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं उनकी पूरी टीम व इंडस्ट्रीज के कर्मचारी मौजूद रहे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating