0 0
पलामू – आपदा से निपटने के लिए किया गया मॉक ड्रिल - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 3 Second



जिला प्रशासन, एनडीआरएफ के सहयोग से ग्रासीम इंडस्ट्रीज में हुआ मॉक ड्रिल
———
पलामू जिला प्रशासन एवं एनडीआरएफ 9वीं वाहिनी, पटना बिहार के संयुक्त तत्वावधान में रेहला स्थित ग्रासीम इंडस्ट्रीज में केमिकल, बॉयलोजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर/केमिकल डिजास्टर (रसायनिक आपदा) पर मॉक ड्रिल किया गया। आपदा पूर्व जागरूकता एवं तैयारी को लेकर किए गए मॉक ड्रिल ग्रासीम इंडस्ट्रीज में क्लोरिन गैस के रिसाव उपरांत वहां कार्यरत कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रारंभिक रूप से बचाव एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने में तत्परता बरतते हुए सुरक्षित बचाने का प्रदर्शन किया गया। वहीं एनडीआरएफ टीम के विशेषज्ञों द्वारा गैस रिसाव को बंद करते हुए सिल किया गया तथा गैस से प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर किया गया।
मॉक ड्रिल के माध्यम से इंडस्ट्रीज में कार्यरत कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार करना एवं उनके बीच की प्रतिक्रिया का आकलन किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर रहने, सुरक्षित निकलने, आपातकालीन स्थिति में प्रभावित कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने,  कर्मचारियों में घबराहट की स्थिति नहीं आये और फैक्ट्री की संपत्ति की क्षति भी कम-से-कम हो आदि के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में अग्निशामक यंत्रों का सही इस्तेमाल आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रंजीत कुमार, विश्रामपुर के अंचल पदाधिकारी राकेश तिवारी,  जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जयराम सिंह यादव, जिला अग्निशमन पदाधिकारी उत्तम कुमार, एनडीआरएफ के एसआई सूरज कुमार के अलावा रेहला थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विश्रामपुर की टीम एवं ग्रासीम इंडस्ट्रीज के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं उनकी पूरी टीम व इंडस्ट्रीज के कर्मचारी मौजूद रहे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress