वार्ड सदस्य संघ ने विधायक को सौंपा 5सूत्री मांग पत्र

हुसैनाबाद से यशवंत कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद /पलामू: हुसैनाबाद प्रखंड के वार्ड संघ सदस्यों ने गुरुवार को संघ के अध्यक्ष सोनू राम, सचिव अनीता देवी, महामंत्री निर्मला देवी के नेतृत्व में पंचायती राज्य मंत्री के नाम पांच सूत्री मांग पत्र स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव को सौंपा, मांग पत्र में में वार्ड सदस्यों को पंचायत में हो रहे कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करें, मानदेय 500रुपया से बढ़ा कर 3500रुपया किया जाए।वार्ड सदस्यों का 15लाख का बीमा किया जाए, स्वस्थ बीमा ईपीएफ कोष से जोड़ा जाए।सभी वार्ड सदस्यों को अबुआ आवास को प्रथमिकता के आधार पर तत्काल दिया जाए साथ ही पंचायत में हो रहे विकास कार्यों व भुगतान में वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर सुनिश्चित किये जाने सहित अन्य मांग शामिल है।संघ के महामंत्री निर्मला देवी ने कहा की झारखंड सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के बाद निर्वाचित वार्ड सदस्यों के अधिकारों को नहीं देती है।ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्यों का चुनाव कराना एक धोखा है।मौके पर वार्ड सदस्य परवेज आलम, सोनम देवी, पूनम देवी, रंजीत पांडेय, इमरान अहमद, बिंदु देवी, संध्या देवी, उपेन्द्र राम, रीना देवी, आफरीन खातून, सुनैना देवी समेत कई वार्ड सदस्य शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating